जानिए, गाठिया रोगी स्वस्थ रहने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें?

जानिए, गाठिया रोगी स्वस्थ रहने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें?

सेहतराग टीम

आज के समय में ज्यादातर लोग अपना काम एक जगह बैठकर ही कर रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्हीं में एक है गठिया की समस्या जिसे हम अर्थराइटिस भी कहते हैं। ये जोड़ों में गांठ बनने से होता है। इसमें लोगों को काफी दर्द होता है। यह दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, जहां दो हड्डियां आपस में जुड़ रही हों। कभी-कभी दर्द इतना अधिक बढ़ जाता है कि चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है। इस बीमारी के पनपने के कारण शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिसकी वजह से जोड़ों में सूजन आ जाती है। सूजन की वजह से दर्द ज्यादा रहता है। इस दौरान आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आप अपनी डाइट से उन चीज़ों को निकालें जिनकी वजह से दर्द ज्यादा रहता है। गठिया के मरीज को पता होना चाहिए कि उन्हें क्या खाना है और किन चीजों से परहेज करना है।

पढ़ें- सांस फूलने की समस्या हो रही है, जानिए इसका कारण और आराम पाने के तरीके

गठिया के मरीज डाइट में करें इन चीजों को शामिल

लहसुन होता है फायदेमंद:

गठिया में लहसुन बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जिससे कार्टिलेज सही होते है। रोजाना सुबह खाली पेट दो-तीन लहसुन की कलियों का सेवन गठिया रोगी के लिए बेस्ट है।

जड़ वाले फल और सब्जिया खाएं:

गठिया में जड़ों वाले फ़ल और सब्जियां काफी फायदेमंद होते हैं, गाजर, शकरकंद और अदरक ऐसे मरीज़ों के लिए बेस्ट है। इनमें प्यूरिन की मात्रा काफी कम होती है।

फल और हरी सब्जियों को करें डाइट में शामिल:

गठिया के मरीज अपनी डाइट में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें। दूध और दही का सेवन करें। आप चाहे तो सुबह और शाम दोनों वक्त दूध का सेवन कर सकते हैं। साथ ही चोकर युक्त आटे की रोटी खाएं।अंकुरित मूंग और चने खाएं।

तरल पदार्थों का सेवन करें:

गठिया के मरीजों को चाहिए कि वो ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। अल्कोहल और सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने से बचें वरना आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है।

गठिया के मरीज इन चीजों से करें परहेज

रेड मीट से करें परहेज

अगर आप गठिया की समस्या को बढ़ाना नहीं चाहते तो आपको फ्राइड मीट के साथ−साथ अन्य फ्राइड फूड जैसे डोनट्स व फ्रेंच फ्राइस से भी दूरी बनानी चाहिए।

अधिक प्रोटीन से करें परहेज:

गठिया के मरीजों को अधिक प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। प्रोटिन युक्त भोजन गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इन सब्जियों से भी करें परहेज:

शतावरी, पत्तागोभी, पालक, मशरूम, टमाटर, सोयाबीन तेल जैसी सब्जिओं का गठिया से पीडित व्यक्तियों को परहेज करना चाहिए।

प्रोसेस फूड से करें परहेज:

प्रोसेस्ड फूड को प्रिजर्व करने के लिए ट्रांस फैट का इस्तेमाल किया जाता है और यही ट्रांस फैट इनफलेमेशन को बढ़ा सकता है। गठिया के मरीज प्रोसेस्ड फूड पैकेज्ड मील व स्नैक्स आदि को खाने से परहेज करें।

ठंडी चीजों से दूरी बनाएं:

गठिया के मरीजों को फ्रिज में रखी हुई दही,खट्टी और ठंडी छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके साथ ही आइसक्रीम,कुल्फी और बर्फ से तैयार चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाते हैं ये आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।